Prayagraj News: प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के जबराडीह गांव में बुधवार देर शाम को एक बड़ी घटना सामने आई। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने 11 माह के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई। आसपास के लोग उन दोनों को बचाने के लिए जुट गए। बता दें कि, इस घटना में मासूम की मौत हो गई, वहीं महिला को बचा लिया गया।
प्रयागराज में महिला मासूम बच्चे संग कुएं में कूदी, मासूम की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी मुश्किल से मां और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। बता दें कि, तब तक देर हो चुकी थी, मासूम की मौत हो गई थी। बच्चे की मां को गांव वालों ने सुरक्षित बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर प्रकरण की जानकारी ली और शव को सील कर दिया। पुलिस घरवालों से मामले में जानकारी जुटा रही है।
