Covid Update Prayagraj: संगम नगरी में बनें 100 कोविड हेल्प डेस्क, सीएमओ ने लिया जायजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 09:20 PM IST

Covid Update Prayagraj: कोविड की चौथी लहर को लेकर मेले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यही वजह है कि, संगम के तीरे माघ मेला मैदान में 100 कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। समूचे मेला क्षेत्र में 18 एंट्री गेट बनाए गए हैं। सभी एंट्री गेट पर 4 सदस्यीय स्वास्थ्य कार्मियों की टीम मौजूद रहेगी। टीम मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व कल्पवासियों की इंफ्रारेड स्कैनर के जरिए जांच करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • माघ मेला मैदान में बनाए गए हैं 100 कोविड हेल्प डेस्क
  • 20 सैंपलिंग व रिस्पांस टीम भी की है गठित
  • स्वास्थ्य विभाग ने 30 एंबुलेंस की गई है तैनात

Covid Update Prayagraj: दुनिया के कई देशों से कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 को लेकर डराने वाली आ रही खबरों के बीच संगम नगरी में इस बार 6 जनवरी से शुरू होने जा रहे माघ मेला को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोविड की चौथी लहर को लेकर मेले में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। यही वजह है कि, संगम के तीरे माघ मेला मैदान में 100 कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

Prayagraj Covid Update

बीच संगम नगरी में इस बार माघ मेला को लेकर बरती जा रही है विशेष सतर्कता (फाइल फोटो)

कोविड प्रोटाकॉल के तहत किए गए प्रबंध को लेकर प्रयागराज सीएमओ डॉ. अंशु पांडे ने मेला क्षेत्र हेल्थ मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। सीएमओ के मुताबिक समूचे मेला क्षेत्र में 18 एंट्री गेट बनाए गए हैं। सभी एंट्री गेट पर 4 सदस्यीय स्वास्थ्य कार्मियों की टीम मौजूद रहेगी। टीम मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व कल्पवासियों की इंफ्रारेड स्कैनर के जरिए जांच करेगी। इसके अलावा कोविड हेल्प डेस्क में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी देने के अलावा वैक्सीनेशन करेगी। इसके अलवा कई डॉक्टर्स की तैनाती भी की गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष माघ मेले में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मिले थे। जिसे लेकर अब प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed