Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्या के आरोपी मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर ने कर दिया ध्वस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2023, 08:40 PM IST

Umesh Pal Murder Update: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करीब चार घंटे में पूरी हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपनी छतों से और बैरिकेड के दूसरी ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखते रहे ।

Umesh Pal Murder Prayagraj: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान पर सोमवार को बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।हालांकि, मोहम्मद गुलाम के भाई और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहिल हसन ने दावा किया कि इस पुश्तैनी मकान में उनके भाई मोहम्मद गुलाम ने अपना हिस्सा बेच दिया था।

Buldozer

प्रतीकात्मक फोट

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस मकान का नक्शा पास नहीं था और इसे अवैध तरीके से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम दोपहर करीब 12:00 बजे शिवकुटी थाना अंतर्गत तेलियरगंज के रसूलाबाद में स्थित गुलाम के मकान पर पहुंची। प्रशासन ने मकान खाली करवाने के बाद मकान के सामने सड़क के दोनों रास्तों पर बैरिकेड लगा दिया और दो बुलडोजर को मकान ढहाने के काम में लगाया गया।

End of Feed