8 हजार वेतन 8 करोड़ की संपत्ति , माफिया का सफाईकर्मी निकला करोड़पति ; अतीक की काली कमाई का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 11:32 AM IST

Atiq Ahmad : माफिया अतीक अहमद के सफाई कर्मी श्याम जी सरोज के घर सफाई करने वाला करोड़पति निकला है। अतीक के गुर्गों ने सफाई कर्मी श्याम जी सरोज के नाम 8 करोड़ की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराई थी।

Atiq Ahmad : माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद उसके काले कारनामों से लगातार पर्दा उठ रहा है। अब अतीक की अवैध और बेनामी संपत्तियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अतीक के सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम 8 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। अतीक गुर्गों ने ही बिन बताए सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम इतनी बड़ी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराई थी। पुलिस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सफाईकर्मी श्याम जी सरोज की तनख्वाह महज 8 हजार रुपये थी। खुद सरोज को इस बात की भनक नहीं थी। उसने पुलिस को बताया कि अगर उसे जानकारी होती कि उसके नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी है तो वह मुंबई भाग गया होता।

ऐसे चल रहा था खेल

सफाईकर्मी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल, एससी एसटी एक्ट से मामला जुड़े होने के चलते मुकदमे की जांच एसीपी को सौंपी गई है। श्याम जी सरोज ने माफिया अतीक अहमद के करीबी जावेद खान उसके भाई कामरान अहमद, फराज अहमद खान और शुक्ला जी के खिलाफ अतरसुइया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। श्याम जी 15 सालों से जावेद और उसके भाई कामरान के घर पर सफाई का काम करता था। अतीक के गुर्गों ने उसके नाम आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाया था। बैंक के सभी कागजात श्याम के नाम पर थे, लेकिन मोबाइल नंबर जावेद ने अपना दर्ज कराया था। जावेद ने श्याम के नाम दलितों की जमीन रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद उसको बेचकर बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान श्याम के चेक पर हस्ताक्षर कर कर उसके बैंक खाते में लगाए हैं। रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया था। इसके बाद चेक बाउंस के आरोप में श्याम के नाम पर नोटिस जारी कराया था। इसके बाद धमकी देने लगे कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसे जेल भिजवा देंगे।

End of Feed