Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस ने साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी किया करते थे। गिरफ्तार हुए आरोपी झारखण्ड के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि, इस गिरोह का सरगना विकास दास निवासी पचपडगंज, झारखंड का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि, सीताराम मंडल निवासी गिरिडीह झारखण्ड अपने शहर के लड़कों को नौकरी देने के नाम पर प्रयागराज लाता था। इसके बाद किराए पर रूम दिलवाता और उनके आधार कार्ड में पता बदलवाकर प्रयागराज के विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। आरोपी विकास दास व करण कुमार मंडल के द्वारा भी अन्य सहयोगी आरोपियों के ऑनलाइन खाते भी खोले गए।
साइबर ठगों की जानकारी देते प्रयागराज एसएसपी शैलेश पांडेय
एसएसपी ने कहा कि, वांछित आरोपी सीताराम मंडल, माण्ट्र मंडल, पवन मंडल गिरिडीह झारखण्ड के निवासी इतने शातिर हैं कि, साइबर ठगी का पैसा आधार कार्ड में पता बदलकर खुलवाए गए खातों में मंगवाया करते थे। जिससे पुलिस की पकड़ में न आए। इन पैसों को विकास दास एटीएम कार्ड से निकाल लेता था।
