Prayagraj News: अतीक अहमद के करीबियों पर जमीन धोखाधड़ी की FIR, एक ही जमीन तीन बार बेचने का आरोप

प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबियों पर जमीन धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज हुई है। पूरामुफ्ती थाने में एक ही जमीन को कथित तौर पर तीन बार बेचने के आरोप में 5 लोगों पर केस हुआ है।

Prayagraj Land Fraud Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर जमीन धोखाधड़ी के मामले में बड़ा शिकंजा कसा गया है। पूरामुफ्ती थाने में एक ही जमीन को कथित तौर पर तीन अलग-अलग लोगों को बेचने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

CRIME

फर्जी खतौनी से जमीन बेचने के आरोप में पांच पर केस (सांकेतिक फोटो)

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर मरियाडीह इलाके में फर्जी खतौनी के जरिए 1.1640 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कर रकम हड़पने और पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तीन अलग-अलग शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

End of Feed