अब ट्रेन की छत पर पैदा होगी लाइट और पंखे की बिजली; प्रयागराज मंडल की सोलर पैनल वाली 'स्मार्ट ट्रेन' तैयार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अनोखी पहल करते हुए चलती ट्रेन के कोचों की छत पर सोलर पैनल लगाए हैं। इससे ट्रेन में लाइट, पंखे और चार्जिंग पॉइंट सोलर एनर्जी से चलेंगे।

Prayagraj: घरों, दफ्तरों और बड़ी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगे देखना अब बेहद आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी किसी चलती हुई ट्रेन की छत पर सोलर पैनल से बिजली बनते देखा है? भारतीय रेलवे ने पर्यावरण-अनुकूल और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी और अभिनव पहल की शुरुआत की है। उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के प्रयागराज मंडल ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रेन के डिब्बों की छत पर सोलर पैनल लगाए हैं, ताकि ट्रेन के दौड़ते समय ही सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा सके।

Indian Railways solar panel train prayagraj

प्रयागराज मंडल ने शुरू की ग्रीन एनर्जी का पायलट प्रोजेक्ट

ट्रेन में खुद पैदा होगी लाइट और पंखों की बिजली

इस अपनी तरह की पहली पहल के जरिए ट्रेन के कोच अपनी आवश्यक विद्युत जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनेंगे। सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली का इस्तेमाल डिब्बों के भीतर लाइट, पंखे और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी यात्री सुविधाओं को चलाने के लिए किया जाएगा। इससे ट्रेन चालन के दौरान पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों और डीजल जनरेटरों पर निर्भरता कम होगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन में सीधी गिरावट आएगी।

End of Feed