Bihar News: बांकीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर? भाजपा के गढ़ में बढ़ी सियासी हलचल

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी तेज कर दी है, जिससे उनके पहली बार चुनाव लड़ने की संभावना बन गई है।

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर अब चुनावी मैदान में कदम रखने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बिहार विधानसभा की पटना स्थित बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस संबंध में अंतिम फैसला लेने के लिए पार्टी की कोर कमिटी की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है, जिसमें उनके नाम पर औपचारिक मंजूरी दिए जाने की संभावना है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने गुरुवार को बताया कि बांकीपुर की जनता की भावनाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। यह पहला अवसर होगा जब प्रशांत किशोर स्वयं किसी चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

Prashant Kishore

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो: PTI)

बांकीपुर के लिए पार्टी की पहली पसंद प्रशांत किशोर

पटना में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की पहली पसंद प्रशांत किशोर हैं। उन्होंने कहा कि कोर कमिटी की औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद 5 जुलाई को उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। मनोज भारती ने कहा कि बांकीपुर के लोगों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी चाहते हैं कि इस सीट से प्रशांत किशोर स्वयं चुनावी मैदान में उतरें। इसी जनभावना को देखते हुए पार्टी उनके नाम पर सहमति बना रही है।

End of Feed