दिल्ली में प्रदूषण जांच केंद्रों की बदलेगी सूरत, 827 PUC सेंटर होंगे आधुनिक, CCTV से होगी हर जांच पर नजर

सरकार का मकसद सिर्फ PUC सेंटरों को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि प्रदूषण जांच की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। कई केंद्रों पर जांच की व्यवस्था, सुविधाओं और निगरानी में एकरूपता नहीं होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच रेखा गुप्ता सरकार ने वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण पर निगरानी मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजधानी के प्रदूषण जांच केंद्रों यानी PUC सेंटरों की अब सूरत बदलने की तैयारी है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने करीब 827 अधिकृत PUC सेंटरों को आधुनिक बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सरकार करीब 5 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण जांच केंद्रों की बदलेगी सूरत

योजना के तहत पात्र PUC सेंटरों को एकमुश्त 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उनके बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जा सकेगा।

End of Feed