दिल्ली में पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, समकालीन भारत के राजनीतिक मुद्दों पर हुआ मंथन

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव में देशभर के विद्वानों, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने समकालीन भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने किया, कई प्रमुख बुद्धिजीवियों और नीति विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार मंच पर साझा किए।

पॉलिटिकल साइंस सोसाइटी द्वारा India International Centre में पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए विद्वानों, नीति विशेषज्ञों और पेशेवरों ने समकालीन भारत में राजनीतिक चिंतन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार-विमर्श किया।

Delhi Political Science Conclave

आयोजन में 300 से अधिक प्रतिभागियों और 50 से ज्यादा वक्ताओं ने भाग लिया

कॉन्क्लेव का उद्घाटन भारत सरकार के शिक्षा तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdar) ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन सत्र में राम माधव (Ram Madhav) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनय सहस्रबुद्धे (Vinay Sahasrabuddhe) तथा संजीव चोपड़ा (Sanjeev Chopra) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सत्र की अध्यक्षता प्रख्यात राजनीतिक वैज्ञानिक और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. एम.पी. सिंह ने की।

End of Feed