जूती पहनकर आने पर पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड , ADGP बोले-आप पुलिस में हैं किसी पशुपालन विभाग में नहीं'

निरीक्षण के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की ड्रेसिंग को लेकर एडीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई। जूती पहनने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। एडीजीपी ने मौके पर एसीपी को भी तलब किया। एसीपी के जवाब से असंतुष्ट होकर एडीजीपी ने एसीपी डॉ. प्रणव को भी फटकार लगाई।

Policeman supended in Jhajjar: झज्जर में हरियाणा पुलिस के एडीजीपी एच.एस. दून के दौरे के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान सामने आया। एडीजीपी एच.एस. दून झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 250 पुलिस कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

police

झज्जर में जूती पहनने पर पुलिसकर्मी सस्पेंड। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

सिंग को लेकर एडीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई

निरीक्षण के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की ड्रेसिंग को लेकर एडीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई। जूती पहनने के तरीके पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। एडीजीपी ने मौके पर एसीपी को भी तलब किया। एसीपी के जवाब से असंतुष्ट होकर एडीजीपी ने एसीपी डॉ. प्रणव को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, 'आप गजटेड अफसर हैं, ऐसे जवाब ठीक नहीं होते। आप किसी पशुपालन विभाग में नहीं हैं।'

End of Feed