जामनगर में पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल को फ्रैक्चर, 4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

डिप्टी एसपी जयवीरसिंह झाला ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में सिटी C डिवीजन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 221, 121, 109 और 54 के तहत FIR दर्ज की गई है।

जामनगर के सेनानगर इलाके में 22 नवंबर की रात गांजे की सूचना पर छापेमारी करने गई एंटी नारकोटिक्स टीम पर चार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी दिव्यराजसिंह जाडेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और कंधे पर चोट आई है, जबकि एक उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो पुरुष आरोपी फरार हैं। आरोपियों के पास मौजूद बैग से 4 किलो 725 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 2,36,250 रुपये बताई गई है।

जामनगर में पुलिस टीम पर हमला।

जामनगर में पुलिस टीम पर हमला।

यह घटना जामनगर के बालाजी पार्क के पास सेनानगर इलाके में हुई। जामनगर सिटी डिवीजन के डिप्टी एसपी जयवीरसिंह झाला के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स विंग के दो पुलिसकर्मी सूचना के आधार पर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चार संदिग्ध लोग एक सीमेंट की बोरी जैसे बैग के साथ दिखाई दिए।

End of Feed