हल्द्वानी से लापता लड़कियों तक पहुंची पुलिस, मुजफ्फरनगर में मिली दोनों नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी से लापता लड़कियों तक पुलिस पहुंच गई है और मुजफ्फरनगर से दोनों को खोज निकाली है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छह दिन से लापता थी दोनों लड़कियां।
  • मुजफ्फरनगर में मिली दोनों नाबालिग
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पिछले छह से लापता लड़कियों का पता चल गया। हल्द्वानी पुलिस ने मंगलवार को लापता हुई दोनों नाबालिग लड़कियों का पता लगाया। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

HALDWANI MINOR GIRL RECOVER

गिरफ्तार आरोपी।

पुलिस ने दोनों को खोजा

बता दें कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर की रहने वाली छात्राओं में एक 9वीं और दूसरी 11वीं में पढ़ने वाली हैं। 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर दूसरी छात्रा किराएदार है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।

End of Feed