दिल्ली को 33,500 करोड़ के विकास की सौगात, पीएम मोदी करेंगे इन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करीब 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर और कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जल्द ही विकास की बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी साझा की है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

PM Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनका उद्देश्य राजधानी की बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाना है। इन परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर भी शामिल हैं। पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, मौजपुर और बाबरपुर के बीच विकसित किया गया है, जो शहर के कई क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगा। वहीं दूसरा कॉरिडोर मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच बनाया गया है।

End of Feed