5 नई ट्रेनों को हरी झंडी, 6 लेन समेत 22 सड़कों का उद्घाटन; केरल-तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी दक्षिण को देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 मार्च के केरल और तमिलनाडु दौरे के दौरान दक्षिण भारत को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे करीब 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

दक्षिण भारत के राजनीतिक और चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों को बड़ी विकासात्मक सौगात देंगे। वे करीब 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ग्रामीण कनेक्टिविटी से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के जरिए केंद्र सरकार दक्षिण भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश कर रही है।

PM Narendra Modi Kerala Visit

पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो-@narendramodi)

10,800 करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत केरल के Ernakulam से करेंगे, जहां करीब 10,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। सबसे प्रमुख परियोजना भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited) की Kochi Refinery में बनने वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट है। लगभग 5,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह यूनिट प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल और मेडिकल उपकरण उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराएगी। सरकार का दावा है कि इससे देश की आयात निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

End of Feed