तीन भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल का सवाल, PM मोदी क्यों हैं खामोश? बोले-अमेरिका भारत से माफी मांगे

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया। आपने एक संदेश तक नहीं दिया। आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की। हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है।

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की दौरान तीन भारतीयों की हत्या को लेकर भारत की तरफ से कड़ी नाराजगी जताने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक वीडियो संदेश एक्स पर साझा कर कहा कि आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं। कृपया आज हिम्मत दिखाएं और तीन भारतीयों की हत्या पर भारत का सख्त विरोध और गुस्सा उन तक पहुंचाएं। ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने की हिम्मत दिखाएं। तीन भारतीयों की हत्या पर आपने एक भी ट्वीट नहीं किया और ना ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, क्यों? अब भारत को कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है।

Modi Trump Meeting

भारतीयों की हत्या पर केजरीवाल का सवाल

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है। आज आप ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए। ट्रंप ने मिसाइल दागकर हमारे तीन भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी है। उनको साफ-साफ 140 करोड़ भारत के लोगों का संदेश दे दीजिए कि भारत के लोग बहुत नाराज हैं। भारत एक महान और शक्तिशाली देश है। भारत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

End of Feed