PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर दिल्ली में 'सेवा का संकल्प', मेगा रक्तदान और यज्ञ का लक्ष्य

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गुरुवार शाम 7 बजे कर्तव्य पथ पर विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में करीब एक लाख दीये जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घर और आंगन में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सरकार 17 सितंबर को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान शिविर, खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडलीय यज्ञ और श्रमिकों के लिए ‘श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत की जाएगी।

PM Modi’s Birthday

प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-Facebook)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान परिवहन, सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

End of Feed