वनतारा में अलग अंदाज में दिखे PM मोदी, जानवरों पर लुटाया प्यार, Video में तेंदुए को दूध पिलाते आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया। जहां उन्होंने अलग-अलग सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियां वर्तमान में रहती है। पीएम मोदी यहां अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान आए।

PM Modi Vantara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जामनगर में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र 'वनतारा' का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 'वनतारा' की अलग-अलग सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे बड़े पशु पुनर्वास केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। इसका वीडियो पीएम मोदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है।

pm modi vantara visit

वनतारा में जानवरों को दुलारते दिखे पीएम

2000 से अधिक प्रजातियों का घर से वनतारा

'वनतारा' 1.5 लाख से अधिक बचाए गए और लुप्तप्राय जानवरों को आश्रय देने के लिए बनाया गया है। वर्तमान में यह 2,000 से अधिक प्रजातियों का घर है। प्रधानमंत्री ने 'वनतारा' में वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्हें एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू सहित कई प्रकार की पशु चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। अस्पताल में वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा और आंतरिक चिकित्सा सहित कई विभाग भी हैं।

End of Feed