अयोध्या पहुंचे PM Modi, कितने बजे होगा धव्जारोहण, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

आज राम मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। वह हेलीकॉप्टर से साकेत महाविद्यालय पहुंचे और अब रो शो में शामिल होने जा रहे हैं। आइए आपको उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के बारे में बताएं।

आज अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह है। बता दें कि ध्वजारोहण सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे के बीच, किया जाएगा। 32 मिनट का यह शुभ मुहूर्त विवाह पंचमी (श्रीराम और भगवती माता सीता का विवाह दिन) के दिन भगवान श्रीराम के जन्म नक्षत्र अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है। यही कारण है कि इस समय को खासतौर पर चुना गया है। 32 मिनट की अवधि के दौरान ध्वजारोहण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न किया जाएगा। इस बीच आइए आपको पीएम मोदी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के बारे में बताएं।

Ayodhya

ध्वजारोहण के लिए अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी

साकेत महाविद्यालय से डेढ़ किलोमीटर का रोड शो

पीएम मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्होंने 12 किलोमीटर का सफर तय किया और साकेत महाविद्यालय पहुंचे। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पहले से एसपीजी शहर में डेरा डाले हुए हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का एस्कॉर्ट भी अयोध्या पहुंच चुका है। साकेत कॉलेज से पीएम मोदी रामपथ होते हुए टेढ़ी बाजार के रास्ते राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे। इसको देखते हुए 15 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद की गई है। साकेत महाविद्यालय से कुछ दूरी पर पीएम मोदी को रोड शो होगा। जिसमें 12 जगह पर उनका स्वागत होगा। बता दें कि सात जगह पर बनाए गए हैं सांस्कृतिक मंच, लोक कलाकार अपने गायन व नृत्य से स्वागत करेंगे।

End of Feed