PM मोदी ने लाल किले से दिखाया रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के 100 सालों का रिपोर्ट कार्ड, ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन की भी सराहना

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से रेलवे विद्युतीकरण की रफ्तार पर बात की। उन्होंने कहा कि 90 वर्षों में 30% और बीते 10 वर्षों में 70% विद्युतीकरण कर देश ने 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य पूरा किया है।=

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में 'शक्ति की सप्तधारा' का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय रेलवे के कायाकल्प, विद्युतीकरण की अभूतपूर्व गति और पर्यावरण अनुकूल 'ग्रीन हाइड्रोजन ट्रेन' का विशेष रूप से जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड ने न केवल आयातित डीजल पर भारत की निर्भरता कम की है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूत आधार दिया है।

Indian Railway 100 Percent Electrification

हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)

"90 साल बनाम 10 साल": रेल इलेक्ट्रिफिकेशन में भारत ने रचा इतिहास

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान देश के सामने भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण के आंकड़े रखे। उन्होंने कहा कि भारत में रेलवे विद्युतीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, लेकिन अगले 90 वर्षों (2014 तक) में कुल नेटवर्क का केवल 30 प्रतिशत हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन में बदला जा सका था। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने बीते 10 वर्षों में बाकी बचे 70 प्रतिशत नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा कर दिखाया। पीएम मोदी ने कहा, "हमने महज एक दशक में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। 90 वर्षों में 30 प्रतिशत और 10 वर्षों में 70 प्रतिशत, यह काम करने की वास्तविक गति है।" इलेक्ट्रिफिकेशन के पूरा होने से भारत को हर साल अरबों रुपये के डीजल आयात को बचाने में मदद मिली है और कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आई है।

End of Feed