UP टॉप अचीवर्स स्टेट, इन मामलों में कई कदम आगे; पढ़ लें पूरी लिस्ट

‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी’ के अंतर्गत आवास निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है। पिछले लगभग नौ वर्षों में 62 लाख परिवारों को पक्के घर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे गरीब व मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में ठोस सुधार हुआ है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ने केंद्र और राज्य की योजनाओं को लागू करने के मामले में देश में मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश लगातार विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं में पहला स्थान हासिल कर रहा है। प्रदेश ने योजनाओं को कागज से जमीन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यही कारण है कि आवास, कृषि, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कारोबारी सहूलियत (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) के मामले में प्रदेश टॉप अचीवर्स स्टेट है।

UP top in implementing central schemes

केंद्र की योजनाओं में लागू करने में यूपी नंबर वन (@myogiadityanath)

End of Feed