Pithoragarh Devotees Accident: आदि कैलाश यात्रियों से भरी टैक्सी काली नदी में गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर एक टैक्सी के काली नदी में गिर जाने से उसमें सवार सभी छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से दो श्रद्धालु बेंगलुरू के तथा दो अन्य तेलंगाना के हैं और दो व्यक्ति उत्तराखंड के हैं ।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के जिले में मंगलवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर लखनपुर के पास पांगला में एक टैक्सी के काली नदी में गिर जाने से उसमें सवार सभी छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई । पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के मुताबिक हादसा देर शाम हुआ, जब श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में से दो श्रद्धालु बेंगलुरू के तथा दो अन्य तेलंगाना के हैं और दो व्यक्ति उत्तराखंड के हैं ।

Pithoragarh Devotees Accident

काली नदी

सीएम धामी ने जताया शोक

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभी शवों की बरामदगी का काम शुरू नहीं हो पाया है। बुधवार सुबह से तलाशी कार्य शुरू किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में दो श्रद्धालु बेंगलुरू के तथा दो अन्य तेलंगाना के हैं और दो व्यक्ति उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

End of Feed