LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 25 अक्टूबर 2023 LIVE: चार धाम यात्रा के लिए हेली बुकिंग की आई डेट, भरतपुर में युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर बेरहमी से हत्या
शहरों के ताज़ा समाचार, 25 अक्टूबर 2023 LIVE: चार धाम यात्रा के लिए हेली बुकिंग की आई डेट, भरतपुर में युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर बेरहमी से हत्या
OCT 25, 2023 13:24 IST
युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर बेरहमी से हत्या
राजस्थान के भरतपुर में जमीन विवाद में एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारा पुलिस की पहुंच से अभी दूर है।
OCT 25, 2023 12:57 IST
प्रियंका वाड्रा पहुंचीं जयपुर एयरपोर्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए झुंझनू में रैली के लिए प्रियंका गांधी जयपुर एयरपोर्ट से निकल चुकी हैं। प्रियंका गांधी महिलाओं को 10 हजार रुपये सालाना और 500 में गैस सिलेंडर देने की गारंटी की घोषणा कर सकती हैं।
OCT 25, 2023 12:20 IST
चार धाम यात्रा के लिए हेली बुकिंग की आई डेट
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग की डेट आ गई है। हालांकि, अक्टूबर की बुकिंग फुल हो गई है, लेकिन नबंबर माह के लिए बुधवार से ऑनलाइन पोर्टल पर टिकट बुक कराई जा सकती है।
OCT 25, 2023 10:35 IST
प्रेम संबंध के संदेह में चार बच्चों के मां की हत्या
दिल्ली के चांदबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
OCT 25, 2023 10:10 IST
सिद्धार्थ नगर में मिली लापता किशोरी की लाश
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके के एक गांव में शाम को घर से निकली किशोरी की सुबह गांव के पोखरे में लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
OCT 25, 2023 10:06 IST
राजस्थान में बड़ा अफीम तस्कर गिरफ्तार
मणिपुर से विशेष अफीम लाकर बेचने वाले सबसे बड़े नशा तस्कर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
OCT 25, 2023 08:59 IST
नोएडा में AQI पहुंचा 218
नोएडा में वायु प्रदूषण तेजी के साथ बढ़ रहा है। बुधवार की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 218 पर पहुंच गया जो 'खराब' श्रेणी में है।
OCT 25, 2023 08:57 IST
CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। इस दौरान तमाम फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं।
OCT 25, 2023 08:16 IST
श्रीनगर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का होगा आगाज
श्रीनगर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का बुधवार को आगाज होगा। इसमें कई प्रमुख कलाकार मौजूद रहेंगे।
OCT 25, 2023 05:42 IST
आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप के गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर लखनपुर के पास पांगला में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टैक्सी के काली नदी में गिर जाने से उसमें सवार सभी 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई ।
OCT 25, 2023 05:34 IST
भिवंडी में महाराष्ट्र डाईंग में बॉयलर फटने से लगी आग
महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थित महाराष्ट्र डाईंग में बॉयलर फटने से आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
OCT 25, 2023 05:24 IST
पटना समेत कई जिलों में 3 डिग्री तक पारा नीचे गिरा
बिहार में मौसम का रंग तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप नरम हो रही है तो रात में तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना जताई है।
OCT 25, 2023 05:24 IST
बिहार में दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत
बिहार के अरवल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार तीन लोगों में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
OCT 25, 2023 05:23 IST
राजस्थान में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। सीआईएसएफ के जवान से गलती से ट्रिगर दब गया, जिसके बाद राइफल से निकली गोली जबड़े में घुसते हुए सिर से निकली और कार की छत को चीरते हुए पार हो गई।
OCT 25, 2023 05:23 IST
हापुड़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या
यूपी के हापुड़ में मंगलवार की देर शाम बाइक की साइड लगने के बाद दो युवकों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई।
OCT 25, 2023 05:22 IST
अमरोहा कार-ट्रक एक्सीडेंट में बीजेपी महिला नेता की जिंदा जलकर मौत
यूपी के अमरोहा नौगांवा सादात में सोमवार की रात नूरपुर से मुरादाबाद घर लौट रहीं भाजपा नेत्री की कार को ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई, जिसके बाद चोटिल भाजपा नेत्री आग में बुरी तरह झुलस गईं और उनकी मौत हो गई।
