महासमुंद में एक-एक कर ‘बम’ की तरह फटने लगे सिलेंडर; नेशनल हाईवे-53 पर मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर गैस सिलेंडरों में लगी आग और एक के बाद एक हो रहे धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग से गुजरने से बचें और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी में रखे सिलेंडर एक-एक कर धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे पूरा हाईवे दहल उठा। पिकअप में आग लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और नेशनल हाईवे पर यातायात ठप जैसा हो गया।

गैस सिलेंडर ले जा रहे पिकअप में आग। (सांकेतिक फोटो)

गैस सिलेंडर ले जा रहे पिकअप में आग। (सांकेतिक फोटो)

यह हादसा NH-53 पर छुईपाली के पास हुआ, जो सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में आता है। धमाकों की आवाज़ से आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम सा गया। मौके पर तुरंत प्रशासन की टीम पहुंची और हालात को काबू में लेने की कोशिश शुरू की गई।

End of Feed