Patna University Bomb Blast: टीचर्स डे पर पटना यूनिवर्सिटी में बम धमाका, कैंपस में मची भगदड़, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Patna University Bomb Blast: शिक्षक दिवस के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट में कार्यक्रम के दौरान परिसर की पार्किंग में देसी बम का धमाका हुआ। बम विश्वविद्यालय के पास बने डबल डेकर पुल के ऊपर से फेंका गया था।

Patna University Bomb Blast: बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जब पूरा विश्वविद्यालय शिक्षक दिवस के जश्न में डूबा था, उसी दौरान ज्योग्राफी डिपार्टमेंट (भूगोल विभाग) की पार्किंग में अचानक एक जोरदार देसी बम का धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और छात्रों व शिक्षकों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।

Patna University Bomb Blast

पटना यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट में बड़ा धमाका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर के ठीक पास से गुजर रहे नए डबल डेकर पुल के ऊपर से किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की पार्किंग की तरफ यह बम फेंका था। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह धमाका हुआ, उस वक्त पार्किंग एरिया में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

End of Feed