पटना के वेटनरी कॉलेज में चली गोलियां, युवक के घायल होने के बाद हड़ताल पर गए छात्र, की सुरक्षा की मांग

पटना के वेटनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते कुछ बाहरी युवकों ने एक छात्र को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार सुबह कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। इस मामले को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

बिहार की राजधानी पटना में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर एक छात्र को गोली मारने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। छात्रों ने सुरक्षा को लेकर मांग की है। इस प्रकार कॉलेज में बाहरी लोगों के आने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Crime News

पटना में मामूली बात को लेकर एक युवक को मारी गोली (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

बता दें की गोलीकांड मामले की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है। अधिकारी ने आगे बताया कि गोली लगने से घायल हुए युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत में सुधार है और उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed