बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार; प्यार में दगा देकर युवक ने प्रेमिका को देह व्यापार में धकेला, छापेमारी से हुआ खुलासा

बिहार के बेगूसराय में मानवता को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को धोखे से देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक नाबालिग समेत दो महिलाओं को मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका को धोखे से देह व्यापार में धकेल दिया। पटना में शुरू हुए प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और लड़की अपने घर छोड़कर युवक के साथ चली गई। युवक ने उसे बताया कि वे बेगूसराय के बखरी क्षेत्र में उसके एक रिश्तेदार के घर रहेंगे। लेकिन असलियत में वह स्थान देह व्यापार का अड्डा निकला।

Young man pushed his girlfriend into prostitution

युवक ने प्रेमिका को देह व्यापार में धकेला (सांकेतिक फोटो)

बखरी पुलिस को मीरकलापुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराए जाने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में एक महिला और एक नाबालिग को मुक्त कराया गया, और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। यह छापा पिंटू खलीफा नामक व्यक्ति के घर पर मारा गया, जहां से उसकी पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार किया गया।

End of Feed