Purnia: सामूहिक आत्महत्या निकला मर्डर; प्रेमी और पति ने मिलकर पत्नी-बच्चों को उतारा था मौत के घाट

पूर्णिया जिले में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या उसके प्रेमी और पति ने मिलकर की। इसके बाद, उन्होंने चारों के शवों को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस चौंकाने वाले हत्या कांड का पर्दाफाश कर दिया है।

Purnia Crime: बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसा जघन्य अपराध सामने आया है जिसने सभी को सन्न कर दिया है। रौटा थाना क्षेत्र के कीलपाड़ा गांव में करीब छह महीने पहले एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत, जिसे आत्महत्या समझा गया था, उसका सच अब सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।

crime purnia mass suicide turned out to be murder

पति और प्रेमी ने मारकर दिया था आत्महत्या का रूप

आत्महत्या नहीं, मर्डर

करीब छह महीने पहले की बात है, पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के कीलपाड़ा गांव में 26 वर्षीय बबीता देवी और उनके तीन बच्चों, रिया (8), सूरज (5) और सुजीत (3) के शव घर में फंदे से लटके मिले थे। शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस को झकझोर दिया। जब रिपोर्ट आई तो जांच में यह पता चला कि सभी की गला दबाकर हत्या की गई थी।

End of Feed