Patna Cruise: रात में भी डबल डेकर क्रूज से गंगा में कर सकेंगे सैर, बुकिंग के समय बतानी होगी सैर की दिशा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 03:17 PM IST

Patna Cruise operation: सैर-सपाटा करने वाले लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। गंगा की लहरों पर बहुत जल्द लोग रात में भी सैर कर सकेंगे। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। बहुत जल्द रात में क्रूज संचालन की मंजूरी संबंधित विभाग से मिल जाएगी। बता दें पटना में काफी समय से क्रूज का संचालन बंद था, जिसे अब शुरू किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रात में क्रूज संचालन के लिए भारतीय अंतरदेशीय जल मार्ग प्राधिकरण से मांगी गई है अनुमति
  • अब दीघा घाट पर रुकेगा क्रूज, बनाया जाएगा जेटी
  • पर्यटक दीघा घाट पर भी उतर सकेंगे

Patna News: मुंबई और कोलकाता की तरह अब पटना में भी गंगा नदी में रात में भी डबल डेकर क्रूज से सैर कर पाएंगे। क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी ने इसके लिए भारतीय अंतरदेशीय जल मार्ग प्राधिकरण से अनुमति मांगी है। वहां से रात में क्रूज संचालन की मंजूरी मिलने के बाद यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। अब क्रूज दीघा घाट पर रुकेगा। इसके लिए यहां पर जेटी बनाया जाना है।

Patna cruise

पटना में रात में भी होगा क्रूज का संचालन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्राधिकरण के पास पटना में एक अतिरिक्त जेटी है। दीघा घाट पर अब उसे लगाने की मांग की गई है। इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। जेटी लग जाने के बाद जहाज से गंगा में सैर करने वाले पर्यटकों को दीघा घाट पर उतरने की सुविधा मिल जाएगी। गांधी घाट से क्रूज रवाना होकर दीघा घाट के किनारे रुक सकेगा।

End of Feed