Janmashtami 2023 ISKCON Vrindavan Live Darshan: पटना इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 02:47 PM IST

Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti Today, ISKCON Vrindavan Mandir Live Darshan: रत ही नहीं पूरी दुनिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पटना के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पूजा का आयोजन किया गया।

Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी पटना के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का भव्य आयोजन होने रहा है। आज श्रद्धालु लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्य प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मध्य रात्रि को श्री कृष्ण का रोहिणी नक्षत्र में जन्म हुआ था।आज के दिन विधि अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। एक तरफ जहां लोग घर में श्री कृष्ण का श्रृंगार करके उनकी पूजा करते हैं वहीं कई मंदिरों में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है। (Janmashtami 2023 ISKCON Delhi Live Darshan)

Janmashtami 2023 ISKCON Vrindavan Live Darshan

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी

पटना के इस्कॉन टेंपल में भगवान श्री कृष्ण को सुनहरी पोशाक में सजाया गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर को इस वर्ष फूलों से सजाया गया है। कहा जाता है कि वृंदावन के कारीगरों ने राधा पार्थसारथी के कपड़े और गहने तैयार किए हैं। आज यानी 7 सितंबर को यहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जानें कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगल आरती, दर्शन आरती, महा अभिषेक और भोग का समय। इस दिन सुबह 4:30 बजे मंगल आरती हुई उसके बाद सुबह 7:30 बजे दर्शन आरती हुई। फिर रात को 10:00 बजे महाभिषेक शुरू होगा। महाभिषेक के बाद रात को 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस दिन श्रीकृष्ण को केक का भी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात को 12:30 बजे महाआरती होगा और 1:00 बजे मंदिर के कपाट बंदकर दिए जाएंगे। इस दिन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

End of Feed