मोतिहारी में पलटा तेल का टैंकर, तेल भरने के लिए बाल्टी और डब्बा लेकर दौड़े गांव के लोग

बिहार के मोतिहारी जिले में तेल से भरे टैंकर को लूटने का मामला सामने आया है। यहां सड़क पर पलटे तेल से भरे टैंकर को ग्रामीण बाल्टी भरकर लूट ले गए। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।

Motihari News: मोतिहारी के सुगौली में छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। बंगरा गांव के पास सोयाबीन तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे तेल का रिसाव शुरू हो गया। जैसे ही लोगों को इस घटना की खबर मिली, वे बाल्टी, डिब्बे और बोतल लेकर दौड़ पड़े और टैंकर से तेल भरने लगे।

Meta AI

Meta AI

तेले लेने की होड़ में ग्रामीणों में हुई धक्का-मुक्की

तेल लेने की होड़ में ग्रामीणों के बीच काफी अफरा-तफरी मची और धक्का-मुक्की भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया, जिसके बाद लोग वहां से भाग निकले।

End of Feed