Vehicles will not go to Atal Path in Patna: बेली रोड से अटल पथ में जाने वाले वाहनों का प्रवेश शुक्रवार से नहीं होगा। फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न होकर पुनाईचक से होकर बेली रोड में गाड़ियां जानी हैं। इसको लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। यह अटल पथ फ्लाईओवर के नीचे बेली रोड पर नाले के साथ नए ड्रेनेज का चल रहे निर्माण के कारण किया गया है। बोरिंग रोड और बेली रोड के पुराने ड्रेनेज को नए सिरे से बनाया जा रहा है। इससे पुल बनने के बाद जल निकासी समस्या नहीं होगी। यह लोहिया पथ चक्र के फेज-2 का हिस्सा है।
पटना बेली रोड से अटल पथ की ओर नहीं जाएंगी गाड़ियां
इसके चलते अटल पथ और बेली रोड के लिए अभी ट्रैफिक के लिए नया रूट प्लान बनाया गया है। शहर के सबसे व्यस्ततम रूट में शुमार इस क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित न हो, उसके लिए भी तैयारी हुई है। नए रूट प्लान के मुताबिक विश्वेश्वरेया भवन के मुख्य गेट से अटल पथ फ्लाईओवर के नीचे बेली रोड में बनने वाले नाले के कारण दीघा से सर्विस रोड होकर बेली रोड पर सीधे गाड़ियां नहीं चलेंगी। इन गाड़ियों को अटल पथ फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर विश्वश्वरैया भवन के पीछे वाले रोड से पुनाईचक होकर बेली रोड जाने की मंजूरी मिली है।
