Patna: पटना के महिला थाने के बाहर यूपी के दारोगा ने दिखाई दबंगई, बहन के ससुराल वालों को पीटा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 04:45 PM IST

Patna Crime News: राजधानी के गांधी मैदान स्थित महिला थाने के गेट पर दो परिवार आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली महिला के भाई ने उसके ससुराल वालों की पिटाई कर दी। उसने एक युवती की काफी पिटाई की। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा है। मारपीट के दौरान महिला थाने के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। दारोगा ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना के गांधी मैदान स्थित महिला थाने के बाहर हुई मारपीट
  • यूपी पुलिस के दारोगा ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट-प्रताड़ना की दर्ज करवाई है शिकायत
  • दारोगा की पिटाई से एक युवती घायल

Patna Police: पटना की दीघा निवासी महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई हुई है। इस पर महिला थाने में दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। यहां काउंसिलिंग के दौरान दोनों परिवार एक-दूसरे की बात मानने को राजी नहीं हुए। महिला थाने के अंदर ही दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों परिवारों में जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग महिला थाने के बाहर निकल गए, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई।

patna news

बहन के ससुराल वालों को पीटता दारोगा

शिकायत करने वाली महिला का भाई भी आया हुआ था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा पद पर कार्यरत है। इसने वर्दी में ही अपनी बहन के ससुराल वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि, दारोगा ने बहन के ससुराल की कई महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें एक लड़की को आंख के पास गंभीर चोटें आईं हैं।

End of Feed