Tejashwi Yadav : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का क्रिकेट प्रेम फिर सामने आया है। वह रविवार सुबह नेट्स पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करते नजर आए। राजद नेता ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में वह पैड, गलव्स और कैप पहने नजर आए। अपने पोस्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बिहार के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आपकी क्रिकेट की भावना एवं लक्ष्य का सम्मान करता हूं।'
नेट पर अभ्यास करते बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का यह वीडियो काफी पसंद किया गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नेट्स पर तेजस्वी को अभ्यास करता देख, लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। एक व्यक्ति ने लिखा कि सर आपको भारतीय क्रिकेट में होना चाहिए।
Practising with young & bright players of Bihar. #Cricket Love your passionLive your purpose t.co/Q5S6j2YmGG
— ANI (@ANI) Jan 8, 2023
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं तेजस्वी
नेट पर अभ्यास करते यह तेजस्वी का पहला वीडियो नहीं है। पिछले साल पटना में क्रिकेट पिच पर वह क्रिकेट खेलते नजर आए। तेजस्वी ने अपने इस खेल के बारे में लिखा, 'जीवन हो अथवा खेल। सभी को जीतने के लिए खेलना चाहिए। आप अपने दिमाग में जितनी तैयारी करेंगे, मैदान में आप उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एक लंबे समय बाद बल्ला थामकर मुझे खुशी हो रही है।'
@yadavtejashwi Superb, I think sir you should have to come in Indian cricket team once more. undefined
— ANI (@ANI) Jan 8, 2023
बता दें कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेला करते थे। वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
'समाधान यात्रा' पर हैं नीतीश
तेजस्वी यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समाधान यात्रा' पर हैं। नीतीश कुमार एक तरह से तेजस्वी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। नीतीश ने कुछ दिनों पहले कहा कि महागठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में लड़ेगा। बता दें कि गत अगस्त में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश ने राजद एवं महागठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई है।
