उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे से महागठबंधन में भूचाल के बीच तेजस्वी यादव बोले- मुझे सीएम बनने की जल्दी नहीं है

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 06:02 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से अगले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता चुना तब से जदूय के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे थे। उसके बाद इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल नाम से एक नई पार्टी बना ली। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे सीएम बनने की जल्दी नहीं है।

बिहार की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ। जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। तब से महागठबंधन में बवाल मचा हुआ। इसका असर यह हुआ कि जदयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा देकर अलग पार्टी बना ली। इसको लेकर जब इस बारे में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे सीएम बनने की जल्दी नहीं है, वर्तमान में नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं और वह महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारा अंतिम लक्ष्य 2024 तक बीजेपी को खत्म करना है।

Tejashwi Yadav

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

महागठबंधन में तेजस्वी यादव के कद बढ़ने से परेशान थे उपेंद्र कुशवाहा

गौर हो कि तेजस्वी यादव के महागठबंधन में कथित तौर पर बढ़ते कद से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में लौटने के दो साल से भी कम समय में ही एक बार फिर से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल नामक की नई पार्टी के गठन की घोषणा की। कुशवाहा ने यह भी ऐलान किया कि वह बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि नीतीश ने यह संकेत देकर कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन के भावी नेता होंगे, राजनीतिक पूंजी गिरवी रख दी।

End of Feed