Video:'कहां है पलटू चाचा...'सीएम आवास के बाहर लगाई अवाज होली पर स्कूटी पर सवार होकर निकले तेज प्रताप यादव

Tej Pratap Yadav paltu chacha video: होली के मौके पर लालू के लाडले तेज प्रताप का निराला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उन्हें स्कूटी लेकर पटना की सड़कों पर निकलते देखा गया।

Tej Pratap Yadav paltu chacha video: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव पूरी तरह होली के रंग में नजर आ रहे हैं, होली के दिन स्कूटी पर सवार होकर वो अपने पिताजी के आवास से निकले मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाले गेट पर पहुंचे और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- 'कहां हैं पलटू चाचा...'

Tej Pratap Yadav scooter video

तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार होकर सीएम नीतीश कुमार को खोजने निकल पड़े उन्होंने सीएम आवास के बाहर पहुंचकर आवाज लगाई- 'कहां हैं पलटू चाचा?

तेज प्रताप यादव जब अपने समर्थकों के साथ स्कूटी पर निकले तो पूरे जोश में थे उनके साथ कई कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर निकले, समर्थक 'तेज प्रताप भैया जिंदाबाद...' के नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।

End of Feed