Patna Best Park For Valentine: पटना के इन पार्कों में करें अपने पार्टनर के साथ सैर, ऐसे होगी बुकिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:52 PM IST

Patna News: पटना में वैलेंटाइन वीक का खुमार चढ़ चुका है। तमाम रेस्टोरेंट, होटल एवं गिफ्ट कॉर्नर पर भीड़ उमड़ने लगी है। गांधी मैदान समेत कई पार्कों में प्रेमी जोड़ों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से देर शाम तक पार्क में यह लोग समय बीता रहे हैं। होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन होटलों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना मौर्यालोक है प्रेमी जोड़ों की पसंद
  • इस कॉम्प्लेक्स में खरीदारी और खाने-पीने के बेहतर विकल्प
  • ईको पार्क, कुम्हरार पार्क, एनर्जी पार्क में उमड़ने लगी भीड़


Patna Best Place For Valentine: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को रोज डे था। इसके साथ ही प्रेमी जोड़ों का प्यार परवान चढ़ने लगा है। कई जोड़े अपने स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के बाद साथ समय बीता रहे हैं। इसका नजारा मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में दिख रहा है। यहां प्रेमी जोड़े बुके पैक रहा रहे थे। वहीं, गुलाब के फूल खरीदकर एक-दूसरे को दे रहे थे। दर्जनों जोड़ों ने खरीदारी भी की। यहां कपड़ों एवं घड़ियों की खूब बिक्री हुई। इसके बाद लजील व्यंजनों को भी लुत्फ उठाते प्रेमी जोड़े दिखे।

Patna eco park

पटना ईको पार्क

ईको पार्क, बुद्ध स्मृति पार्क एवं अन्य पार्कों में भीड़

वैलेंटाइन वीक की शुरआत के साथ पार्कों की भीड़ बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा पार्क आने वाले लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। ईको पार्क काफी खूबसूरत होने के साथ बहुत अधिक क्षेत्र में फैल है। इस कारण यहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। इसके पास में पटना जू है। ईको पार्क की सैर करने के बाद कई जोड़े पटना जू भी चले जाते हैं। कुम्हरार पार्क में भी भीड़ बढ़ी है। यह शहर का सबसे पुराना पार्क है। यह बाइपास में है, जिस कारण सुरक्षित महसूस कर लोग यहां जाते हैं। इसके अलावा गंगा दियारा में भी प्रेमी जोड़े जाते हैं। रेती में प्रेमी जोड़े देर शाम तक समय बीताते हैं।

पटेल नगर स्थित एनर्जी पार्क भी पसंदीदा जगह

कपल के लिए कुछ साल पहले ही बना एनर्जी पार्क भी पंसदीदा जगह बन गया है। पटेल नगर स्थित इस पार्क में वीकेंड पर भी प्रेमी जोड़ों की जबरदस्त भीड़ होती है। इसके अलावा जेपी गंगा पथ पर भी बहुत से जोड़े पहुंच रहे हैं। यहां गंगा की लहरों के किनारे लड़का-लड़की समय बीता रहे हैं। अलग-अलग व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

होटल में कपल एंट्री 2500 तक की

शहर के कई होटलों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। नाइट पार्टी भी होती है। इसके लिए कपल एंट्री फीस 2500 रुपए तक है। कैंडल नाइट डिनर, वन नाइट स्टे आदि की व्यवस्था होती है। इसके लिए सबसे कम 500 रुपए की एंट्र फीस है। ज्यादातर होटलों में कैंडल लाइट डिनर विद रेड थीम पर है।

End of Feed