Vande Bharat Special Train: पटनावासी भी करेंगे वंदे भारत की यात्रा, छठ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ के मौके पर भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल वंदे भारत चलाने की योजना बना रहा है। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलेगी। इस ट्रेन से सिर्फ 10 घंटे में यात्री दिल्ली से पटना की दूरी तय कर पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत
  • दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें
  • अब तक 45 स्पेशल ट्रेनों की हुई घोषणा

Vande Bharat Special Train: त्योहारों के मौके पर पटना के लोग भी वंदे भारत की यात्रा करने वाले है। दिवाली और छठ के त्योहार पर स्पेशल वंदे भारत चलाई जाने वाली है। यह ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए उत्तर रेलवे तैयारी कर रहा है। त्योहारों के मौके पर यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। इससे एसी कोच में यात्रा करने वालों को छठ के दौरान यात्रा करने में सुविधा होगी।

Vande Bharat Special Train

त्योहारों पर पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में बहुत भीड़ देखने को मिलती है। त्योहारों के समय रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं, ताकि यात्रियों को त्योहारों में अपने घर जाने में कोई समस्या न हो। त्योहारों में सबसे ज्यादा भीड़ पूर्वी दिशा वाली ट्रेनों में देखने को मिलती है। जिसे देखते हुए रेलवे की ओर से अब तक कुल 45 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया जा चुका है। इन ट्रेनों में 90 फीसदी स्पेशल ट्रेनें पूर्वी दिशा की ओर जाने के लिए चलाई जाने वाली हैं।

End of Feed