Bihar: सीवान में पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: सीवान के दरौंदा थाने क्षेत्र के मिडिल स्कूल मडसरा के पास पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को यहां देसी शराब की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Bihar: बिहार के सीवान जिले में 20 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों युवकों को शराब के साथ जिले के दरौंदा थाने क्षेत्र के मिडिल स्कूल मडसरा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक सूचना के आधार पर हुई है। इस संबंध में एसआई बिपिल कुमार महतो के बयान पर एफआई दर्ज की गई थी।

Crime News.

सीवान में शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

देसी शराब बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रानीबाड़ी बाजार में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। तभी उन्हें मिडिल स्कूल मडसरा के पास देसी शराब की बिक्री होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी के देख शराब की बिक्री करने वाले दोनों युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने इस कार्रवाई में 20 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

End of Feed