Sitamarhi Encounter: सीतामढ़ी में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, कपूर झा गैंग के 3 शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कपूर झा गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान तीनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटनास्थल से दो लोडेड अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।

Sitamarhi Police Encounter: बिहार में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान आपराधिक गिरोह के साथ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कपूर झा गिरोह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें गिरोह के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में इन तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

crime

सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले को अशांत करने वाले कुख्यात कपूर झा गैंग के तीन शूटरों, राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की, तब इन्होंने स्वीकार किया कि घटना में जिस हथियार का उपयोग किया था, उसे उन्होंने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस टीम इन आरोपियों को उनके बताए स्थान पर हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने अपने छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

End of Feed