Crime in Patna: पटना में शराब माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। माफिया दूसरों पर शराब की बिक्री करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध पर दहशत फैलाने के लिए मारपीट और फायरिंग की जा रही है। अब बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदौली गांव में आधा दर्जन अपराधियों ने फायरिंग की है। देसी शराब की बिक्री करने से इनकार करने पर अपराधियों ने पहले जमकर उत्पाद मचाया और मारपीट की। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, जिसमें एक किशोर घायल हो गया। किशोर को एक गोली लगी है। वहीं, मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पटना में शराबबंदी को चुनौती दे रहे दबंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि, गोली लगने से 15 साल का टिंकू कुमार घायल हुआ है। फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। जबकि मारपीट में रूदल, शैलेंद्र और सेवक घायल हुए हैं।
