बिहार में बारिश से बिगड़े हालात; कई नदियां उफान पर, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में गंगा और पुनपुन नदियों के उफान से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

Patna Flood Situation: बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राज्य की अधिकांश नदियां उफान पर हैं। गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन, फल्गु, दरधा सहित कई बड़ी और छोटी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार को गंगा, बूढ़ी गंडक और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी पटना में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और खतरे के लाल निशान को पार कर गई है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी का तेजी से फैलाव हो रहा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Heavy rain wreaked havoc in rivers

भारी बारिश से नदियों में मंडराया कहर

ट्यूब के सहारे आना-जाना कर रहे लोग

राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं पुनपुन नदी में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पटना से सटे दीदारगंज क्षेत्र के सोनावा गांव में हालात बेहद गंभीर हैं। यहां बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक साधन न होने के कारण ग्रामीण ट्यूब के सहारे आना-जाना कर रहे हैं। यह व्यवस्था बेहद असुरक्षित है और कई बार लोग ट्यूब से गिरकर पानी में गिर जाते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोई अन्य विकल्प न होने के कारण वे मजबूरी में जोखिम उठाने को विवश हैं।

End of Feed