Bihar: कटिहार में मंडराया कोसी का कहर; पानी में डूबा एनएच 31, बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने कटिहार जिले के बाघमारा और पंचखुंटी गांवों को गंभीर बाढ़ संकट में डाल दिया है। एनएच 31 पर पानी चढ़ जाने से गांवों का मुख्य बाजार, अस्पताल और स्कूलों से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Bihar News: कटिहार जिले में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से हो रही वृद्धि ने नगर पंचायत क्षेत्र के निचले इलाकों में संकट की स्थिति पैदा कर दी है। शनिवार को कोसी का पानी बाघमारा और पंचखुंटी गांवों को एनएच-31 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर चढ़ गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो चुका है, जिससे खासकर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Bihar: कटिहार में मंडराया कोसी का कहर; पानी में डूबा एनएच 31, बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं ग्रामीण

स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो करीब दो हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में आ सकती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यही सड़क उनके गांवों को मुख्य बाजार, अस्पताल और स्कूलों से जोड़ती है। जलभराव के चलते बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं राशन और जरूरी सामान लाना भी जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा, मवेशियों के लिए चारे की किल्लत भी गंभीर समस्या बनती जा रही है।

End of Feed