Bihar: मुंगेर में रिश्ते हुए शर्मसार; संपत्ति विवाद में उलझे बेटे, घंटों पड़ा रहा श्मशान पर मां का शव

बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर में एक संपत्ति विवाद ने पारिवारिक संबंधों की संवेदनशीलता को गहराई से उजागर किया। 84 वर्षीय सुदामा देवी के निधन के बाद उनके बेटे अंतिम संस्कार को लेकर आमने-सामने आ गए, जिससे शव घंटों तक श्मशान घाट पर पड़ा रहा। इस घटना ने समाज में रिश्तों और संपत्ति के बीच संतुलन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Munger Property Dispute: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने रिश्तों की संवेदनशीलता को झकझोर कर रख दिया। 84 वर्षीय सुदामा देवी का शनिवार रात साढ़े नौ बजे निधन हो गया। उनके आठ पुत्रों में से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बाकी बचे पुत्रों में छोटे बेटे लाल मोहन यादव ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर श्मशान घाट पर ही विवाद खड़ा कर दिया।

Mother's body lay at the crematorium for 6 hours

मां का शव 6 घंटों तक श्मशान पर पड़ा रहा (Photo: Canva)

विवाद इतना बढ़ गया कि कोई भी पुत्र अपनी मां को मुखाग्नि देने को तैयार नहीं हुआ। नतीजतन, शव करीब छह घंटे तक श्मशान घाट पर बिना अंतिम संस्कार के पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण होने लगी। सूचना मिलने पर बरियारपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद लाल मोहन यादव को पुत्र धर्म का बोध कराया।

End of Feed