बिजनेस

GST Collection: अगस्त में 14.8% बढ़ी सरकार की कमाई, आयात से टैक्स में बंपर उछाल

अगस्त में सरकार की कमाई में 14.8% की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में GST Collection करीब 2 लाख करोड़ रहा है। इस बार सबसे बड़ा उछाल आयात से मिलने वाले टैक्स में देखने को मिला है।

Image

GST Collection August 2026

GST Collection : अगस्त 2026 में देश का Gross GST Collection 14.8% बढ़कर करीब ₹2 लाख करोड़ पहुंच गया। GST से सरकार की कमाई में यह तेज बढ़ोतरी मुख्य रूप से आयात से मिलने वाले टैक्स (Import Tax) में जोरदार उछाल की वजह से हुई। हालांकि, टैक्स कलेक्शन के साथ ही रिफंड में भी 68% की बड़ी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद Net GST Collection करीब ₹1.68 लाख करोड़ रहा। अगस्त में ग्राॅस GST कलेक्शन में सालाना आधार पर 14.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

घरेलू कारोबार से ₹1.37 लाख करोड़ से ज्यादा

अगस्त में घरेलू ट्रांजेक्शन से GST रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹1.37 लाख करोड़ से ज्यादा रहा। यानी देश के भीतर वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री से सरकार को पिछले साल अगस्त के मुकाबले ज्यादा GST मिला। वहीं, आयात से GST रेवेन्यू में 29% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और यह ₹62,604 करोड़ पहुंच गया।

CGST, SGST और IGST का कितना कलेक्शन?

अगस्त में सरकार को सेंट्रल GST (CGST) से ₹38,413 करोड़ मिले। वहीं, स्टेट GST (SGST) कलेक्शन ₹46,316 करोड़ रहा। इंटिग्रेटेड GST यानी IGST से ₹1.15 लाख करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। IGST का बड़ा हिस्सा राज्यों और केंद्र के बीच नियमों के मुताबिक बांटा जाता है।

GST Collection का आंकड़ाअगस्त 2025अगस्त 2026सालाना बदलाव
Gross GST Collection₹1,74,116 करोड़₹1,99,853 करोड़14.8% ↑
Gross Domestic Revenue₹1,25,570 करोड़₹1,37,249 करोड़9.3% ↑
Gross Import Revenue₹48,546 करोड़₹62,604 करोड़29.0% ↑
Total GST Refunds₹18,935 करोड़₹31,795 करोड़67.9% ↑
Net Domestic Revenue₹1,14,859 करोड़₹1,18,759 करोड़3.4% ↑
Net Customs Revenue₹40,322 करोड़₹49,299 करोड़22.3% ↑
Net GST Collection₹1,55,181 करोड़₹1,68,057 करोड़8.3% ↑

Refund में 68% का उछाल

GST कलेक्शन के साथ रिफंड का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा। अगस्त में कुल GST रिफंड 68% बढ़कर ₹31,795 करोड़ हो गया। रिफंड को घटाने के बाद सरकार का नेट GST कलेक्शन₹1.68 लाख करोड़ रहा। नेट कलेक्शन में भी सालाना आधार पर 8.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सरकार के लिए क्यों अहम है?

GST कलेक्शन सरकार के रेवेन्यू की अहम तस्वीर पेश करता है। ग्रॉस कलेक्शन में 14.8% की बढ़ोतरी और नेट कलेक्शशन में 8.3% की वृद्धि बताती है कि अगस्त में GST रेवेन्यू मजबूत रहा। खास तौर पर आयात से GST में 29% की वृद्धि ने कुल आंकड़े को मजबूती दी। हालांकि, रिफंड में 68% की बढ़ाेतरी के कारण ग्रॉस और नेट कलेक्शन की ग्रोथ में बड़ा अंतर दिखाई दिया। कुल मिलाकर, अगस्त में करीब ₹2 लाख करोड़ का Gross GST Collection सरकार के लिए मजबूत Revenue संकेत है

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article