बस ढाई महीना और, पटना वासी इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे मेट्रो का सफर!

बिहार की राजधानी पटनावासियों को अब भी अपनी पहली मेट्रो यात्रा का इंतजार है। पटना में मेट्रो के पहले चरण का काम अंतिम दौर में है और उम्मीद की जा रही है कि इस साल 15 अगस्त तक पटना मेट्रो का उद्घाटन हो जाएगा और पटना वासी मेट्रो का सफर कर पाएंगे।

राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में मेट्रो का नेटवर्क लगातार विस्तार ले रहा है। कई शहरों के लोग वर्षों से मेट्रो के सफर का आनंद ले रहे हैं। अब बारी बिहार की राजधानी पटना की है। पटना के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि उन्हें सी साल मेट्रो की सवारी करने का अवसर मिल सकता है। पटना मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा होने के करीब है। आने वाले कुछ ही महीनों में पटना मेट्रो का ट्रायल रन और इनोग्रेशन हो सकता है।

Patna Metro

पटना में इसी साल चलेगी मेट्रो (फोटो -AI Image)

बिहार के शहरी विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो डिपो का दौरा कर निरीक्षण किया। जानकारी के पटना मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग 90 फीसद पूरा हो चुका है।

End of Feed