Floating Jetties: पटना को 13 जनवरी को मिलेगी 5 फ्लोटिंग जेटी, पर्यटकों की नाव को मिलेगा स्थाई ठहराव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 07:04 PM IST

Patna Floating Jetties Project: राजधानी में एक बार फिर जल परिवहन पर जोर दिया जा रहा है। पिछले सात-आठ महीनों से इस दिशा में नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब फ्लोटिंग जेटी का निर्माण चल रहा है। शहर के गंगा घाटों पर फ्लोटिंग जेटी बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास जल्द ही प्रधानमंत्री करेंगे। इससे पर्यटन के अलावा किसानों एवं व्यापारियों को भी काफी फायदा एवं सहूलियत होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में बनाए जाने हैं 21 फ्लोटिंग जेटी
  • 13 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगे निर्माण कार्य का शिलान्यास
  • पटना में दीघा, नकटा दियारा, पानापुर एवं बाढ़ में बनेगा फ्लोटिंग जेटी

Patna News: बिहार में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 21 फ्लोटिंग जेट बनाए जाने हैं। इनमें से आधा दर्जन से अधिक जेट पटना शहर स्थित अलग-अलग घाटों पर बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को फ्लोटिंग जेट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। जल मार्ग विकास प्रोजेक्ट दो सह अर्थ गंगा योजना के तहत यह जेटी बनाए जाने हैं। इनका निर्माण गंगा में विकसित राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या पर होना है। पटना में दीघा घाट, नकटा दियारा, बाढ़, पानापुर घाट पर जेटी का निर्माण किया जाना है। इन जेटी पर गंगा में परिचालित होने वाली बड़ी एवं छोटी नावों को सुरक्षित ठहराव मिलेगा।

patna floting jetty

पटना में बनेगा इस तरह का फ्लोटिंग जेटी (फाइल फोटो)

इस बारे में भारतीय अंतरदेशीय जल मार्ग प्राधिकरण का कहना है कि काशी स्थित बंदरगाह से विदेशी यात्रियों को लेकर राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या एक की गंगा और राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या दो से जुड़े ब्रह्मपुर के रास्ते काशी से असम के डिब्रूगढ़ तक गंगा विलास क्रूज का परिचालन नियमित होना है। सितंबर से यह नियमित परिचालित होगा।

End of Feed