Patna Train Alert: नए साल को लेकर ट्रेन से सफर का इरादा है तो कुछ मार्गों पर आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने 10 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। ट्रेनें 30 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। धनबाद मंडल के गढ़वा रोड स्टेशन, तोलरा स्टेशन और रजहरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। रेलवे ने पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस,सासाराम-रांची एक्सप्रेस 29 दिसंबर तक रद्द की गई है।
पटना जंक्शन से होकर चलने वाली ट्रेन की गई रद्द
वहीं, रांची से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18 और 25 दिसंबर को रांची-बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-नेसुबो गोमो-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-चुनार होकर चलेगी। इसके अतिरिक्त कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग होकर हफ्ते में एक से दो दिन परिचालित की जाएंगी। जबकि कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन में बदलाव हुआ है।
