बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम ने पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर अभियान चलाया है। नगर निगल प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को नोटिस भेज रही है और ज्यादातर को नोटिस भेजा भी जा चुका है। यही नहीं नगर निगम की टीम घर-घर जाकर टैक्स का कलेक्शन कर रही है।
नगर निगम घर-घर जाकर वसूल रही प्रॉपर्टी टैक्स
पटना सिटी क्षेत्र के EO और अजीमाबाद अंचर के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमान ने इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि शहर के छोटे-बड़े बकायेदारों को प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटना सिटी क्षेत्र में करीब एक दर्जन बड़े बकायेदार हैं, इनके अलावा 30-35 छोटे बकायदारों की बात भी सामने आई है।
उन्होंने बताया कि जो बकायेदार समय से टैक्स की अदायगी नहीं करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं उन प्रॉपर्टी का भी असेसमेंट किया जा रहा है, जिनका अब तक असेसमेंट नहीं हुआ है। ऐसी प्रॉपर्टी को चिह्नित करके नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।
प्रॉपर्टी टैक्स के कलेक्शन के लिए पटना सिटी क्षेत्र में चार और अजीमाबाद 7क्षेत्र में 6 टीमों को नियुक्त किया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली कर रही हैं। टीम में कार्यपालक पदाधिकारी, RO, सुपरवाइजर, मुख्य सफाई इंस्पेक्टर के साथ ही कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
यही नहीं टैक्स कलेक्शन के लिए निगम दफ्तर में काउंटर भी बनाया गया है। प्रॉपर्टी ऑनर चाहें तो ऑनलाइन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी क्यूआर कोड लेकर आ रहे हैं, जिसे स्कैन करके भी आप अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। याद रहे कि प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही कचरा शुल्क भी वसूला जा रहा है।
