Patna News: फुलवारी शरीफ में बच्चियों से रेप के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी और जाम

पटना के फुलवारी शरीफ में दो बच्चियों के रेप के बाद एक बच्ची की मौत हो गई थी और दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी।

Patna News: पटना में दो बच्चियों से रेप के बाद एक बच्ची की मौत के मामले में लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने भगत सिंह चौक पर आगजनी की और रोड जाम कर दी। इस मामले में अभी एक बच्ची अस्पताल में गंभीर हालत में है। वहीं अपराधी भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है। इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है, जिसके कारण उन्होंने बुधवार को सड़क जाम कर दी। लोगों की मांग है कि अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे और थाना अध्यक्ष को निलंबित किया जाए।

Rape

पटना में दो बच्चियों से रेप (फोटो साभार - istock)

अपहरण के बाद किया दुष्कर्म

पटना के फुलवारी शरीफ में दो बच्चियों का रविवार को अपहरण हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद हुआ और दूसरी बच्ची घायल अवस्था में उसके पास मिली। दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करके अपराधियों ने उन्हें घायल हालत में छोड़ दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। दूसरी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह पटना एम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बच्ची के शरीर से अभी तक खून बहना बंद नहीं हुआ है डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं है।

End of Feed